राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर परीक्षा, 2025 (05-04-2026) प्रश्न पत्र-II (GK & GS) परीक्षा बोर्ड राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) परीक्षा का नाम उप निरीक्षक/ प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा, 2025 परीक्षा तिथि 05-04-2026 प्रश्न पत्र II (सामान्य ज्ञान एवं सामान्य विज्ञान) भाषा हिन्दी कुल प्रश्न 100 अधिकतम अंक 200 ऋणात्मक अंकन 1/3 समय 02:00 घण्टे 1. निम्न में से कौन सा राज्य का नीति निदेशक तत्त्व (DPSPs) भारत के संविधान में इसके प्रावधान के साथ सही ढंग से मेल खाता है? Clear अनुच्छेद 46 – सम्पूर्ण भारत में समान नागरिक संहिता अनुच्छेद 43क – बच्चों के लिए निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा अनुच्छेद 47 – उद्यमों के प्रबंधन में श्रमिकों की भागीदारी अनुच्छेद 48 – कृषि और पशुपालन का संगठन None 2. निम्नलिखित नौसैनिक पोतों में से कौन सा जनवरी 2026 में कोच्चि से सागर मैत्री (SM-5) के पाँचवें संस्करण के लिए रवाना हुआ? Clear आई एन एस सुदर्शिनी आई एन एस सागरदर्शन आई एन एस सागरध्वनि आई एन एस उदयगिरी None 3. जनवरी 2026 में योनेक्स–सनराईज इंडिया ओपन (बैडमिंटन) में पुरुषों का एकल ख़िताब जीतने वाले लिन चुन–यी का संबंध किस देश से है? Clear सिंगापुर दक्षिण कोरिया इंडोनेशिया चीनी ताइपे (ताईवान) None 4. निम्नलिखित में से कौन सा सुमेलित नहीं है? खान (लौह अयस्क) – राज्यClear सलेम – तमिलनाडु गुरुमहिसानी – ओडिशा धारवाड़ – कर्नाटक बैलाडिला – मध्यप्रदेश None 5. निम्नलिखित खिलाड़ियों में से कौन बीसीसीआई सीनियर विमेन्स वन–डे ट्रॉफी 2026 के लिए राजस्थान सीनियर महिला क्रिकेट टीम की कप्तान थीं? Clear बबीता मीणा सुमित्रा जाट सुमन मीणा ज्योति चौधरी None 6. आयाम मॉडुलन के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और सही विकल्प चुनें: कथन (I) : संदेश सिग्नल और वाहक तरंग को एक अरैखिक युक्ति पर अनुप्रयुक्त करके और फिर उसे एक बैंड पारक फ़िल्टर से गुजारकर, आयाम मॉडुलित तरंगें प्राप्त की जा सकती हैं। कथन (II) : ज्यावक्रीय संदेश सिग्नल के लिए आयाम मॉडुलित तरंग में ωm, 2ωm तथा ωc प्रत्येक समान आयाम की आवृत्तियाँ होती हैं। Clear कथन (I) और (II) दोनों सत्य हैं। केवल कथन (I) सत्य है। केवल कथन (II) सत्य है। कथन (I) और (II) दोनों असत्य हैं। None 7. बैंगलोर में पंचायत सदस्यों के एकत्रित समूह को संबोधित करते हुए किस भारतीय कैबिनेट मंत्री ने पंचायती राज के समर्थन में निम्न प्रसिद्ध वक्तव्य दिया? "मिस्टर हेगड़े जनता पार्टी से संबंधित हो सकते हैं और मैं कांग्रेस पार्टी से, परन्तु हम दोनों पंचायती राज पार्टी से संबंधित हैं।"Clear श्री शरद पवार श्री अर्जुन सिंह डॉ. मनमोहन सिंह श्री पी.वी. नरसिम्हा राव None 8. गलत युग्म को पहचानिये और नीचे दिये गये कूटों का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनिये: राजस्थान की स्कीम लाभार्थी समूह/क्षेत्र (a) आस्था स्कीम (I) उन परिवारों को आस्था कार्ड देना जिनमें दो या अधिक व्यक्ति 50 प्रतिशत से अधिक अशक्तता वाले विशेष योग्य जन हों (b) नवजीवन योजना (II) अवैध शराब के व्यवसाय में लिप्त समुदायों के कल्याण की स्कीम (c) मिश वात्सल्य योजना (III) अनाथ बच्चों के कल्याण की स्कीम (d) प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (IV) रेगिस्तानी तथा पहाड़ी क्षेत्रों के विकास की स्कीम कूट : Clear (a), (b), (c) तथा (d) सभी गलत हैं। केवल (a), (b) तथा (c) गलत हैं। केवल (b) तथा (c) गलत हैं। केवल (a) तथा (d) गलत हैं। None 9. निम्नलिखित कृत्रिम मधुरकों में से किसका गन्ने की चीनी की तुलना में माधुर्य मान सबसे अधिक है? Clear ऐलिटेम एस्पार्टेम सैकरीन सुक्रालोस None 10. मानव विकास रिपोर्ट 2025 के सन्दर्भ में निम्न कथनों पर ध्यान दीजिये: (I) "पसन्द का मामला : तकनीक के युग में लोग संभावनायें" शीर्षक वाली मानव विकास रिपोर्ट 2025 मानव विकास में तकनीक की महत्त्वपूर्ण भूमिका को प्रमुखता से दिखाती है। (II) मानव विकास सूचकांक में भारत के पड़ोसियों में चीन, श्रीलंका और भूटान भारत से ऊपर जबकि बांग्लादेश भारत के बराबर और नेपाल, म्यांमार व पाकिस्तान भारत से नीचे की श्रेणी में हैं। (III) मानव विकास सूचकांक के .700 से कम होने के कारण भारत मध्यम मानव विकास की श्रेणी में आता है। उपरोक्त में से कौन से सही हैं? कूट : Clear (II) और (III) सही हैं। (I) और (II) सही हैं। (I) और (III) सही हैं। (I), (II) और (III) सही हैं। None 11. राजस्थान मानसून रिपोर्ट-2025 (IMD, जयपुर) के अनुसार, राजस्थान में 1901-2025 के दौरान किस वर्ष में सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई? Clear 1988 1917 2012 2021 None 12. 31वें एनुअल क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स 2026, जो कि क्रिटिक्स चॉइस एसोसिएशन अमेरिका तथा कनाडा द्वारा दिए जाते हैं; की फिल्म श्रेणी के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा पुरस्कार–विजेता युग्म सही सुमेलित नहीं है? Clear सर्वश्रेष्ठ निर्देशक – वेड ईस्टवुड सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – टिमोथी चालमेट सर्वश्रेष्ठ फिल्म – वन बैटल आफ्टर अनादर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – जैसी बकली None 13. "श्री द्वारका प्रसाद अग्रवाल सम्मान" के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: (I) गीतकार और अभिनेता पीयूष मिश्रा को जनवरी 2026 में आयोजित जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में "श्री द्वारका प्रसाद अग्रवाल सम्मान- 2026" से सम्मानित किया गया। (II) इस सम्मान की शुरुआत वर्ष 2020 में जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के मंच से की गई थी। ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं? Clear न तो (I) और न ही (II) केवल (II) केवल (I) दोनों (I) और (II) None 14. 'कयाल' भारत के किस भू–आकृतिक प्रदेश का विशिष्ट भू–आकार है? Clear काठियावाड़ तट उत्तरी सरकार कोरोमण्डल तट मालाबार तट None 15. खाद्य टीकों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कर सही उत्तर का चयन कीजिए: कथन (I) : ये ट्रान्सजेनिक जीवाणुओं द्वारा उत्पादित पुनर्योगज प्रोटीन होते हैं। कथन (II) : ये व्यक्ति को देने में दर्द रहित, कम लागत एवं सुगम संचयन वाले होते हैं। Clear कथन (I) एवं (II) दोनों गलत हैं। कथन (I) एवं (II) दोनों सही हैं। कथन (I) सही है, किन्तु कथन (II) गलत है। कथन (I) गलत है, किन्तु कथन (II) सही है। None 16. निम्नलिखित में से कौन सी राजनीतिक पार्टियाँ आपातकाल के बाद, 1977 के चुनावों में संयुक्त विपक्षी गठबंधन में शामिल नहीं थीं? Clear डीएमके एवं सीपीआई (एम) सीपीआई एवं सीपीआई (एम) डीएमके एवं सीपीआई बीएलडी एवं पीएसपी None 17. निम्न में से कौन सा राजस्थान व्यापार प्रोत्साहन नीति 2025 का मुख्य लक्षण/सहायक तन्त्र नहीं है? Clear व्यापारियों को डिजीटली समर्थ बनाना ॠण गारन्टी सहायता 50 प्रतिशत निर्यात को आवश्यक करना ॠणों पर ब्याज सहायता None 18. भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 के निम्नांकित प्रावधानों में से कौन सा त्रुटिपूर्ण सूचीबद्ध है? Clear 18 वर्ष की वय से कम की महिला से सामूहित बलात्कार में दंड आजीवन कारावास या मृत्युदण्ड है। महिला व बालक के विरुद्ध अपराध से संबंधित प्रावधानों का एक नया अध्याय बीएनएस में जोड़ा गया है। बलात्कार पीड़िता का चिकित्सा-प्रतिवेदन जाँच-अधिकारी को 14 दिवसों के भीतर भेजा जाना आवश्यक है। महिलाओं व बच्चों के विरुद्ध विभिन्न अपराधों को जेंडर-भेदभाव से रहित बनाया गया है। None 19. मिलानो कोर्तिना 2026 के शीतकालीन ओलम्पिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए आरिफ खान ने कौन सी स्पर्धा में कोटा प्राप्त किया? Clear स्नोबोर्डिंग स्पीड स्कैटिंग स्लालोम स्कीइंग क्रॉस कंट्री स्कीइंग None 20. निम्न कथनों का अध्ययन कीजिए तथा नीचे दिये गये कूटों का उपयोग करते हुए सही उत्तर चुनिये: (I) 2024-25 में राजस्थान के चालू कीमतों पर सकल राज्य मूल्यवर्धन में सेवा क्षेत्र का योगदान सर्वाधिक था। (II) 2024-25 में राजस्थान के कृषि क्षेत्र के चालू कीमतों पर सकल राज्य मूल्यवर्धन में पशुसंपदा का योगदान सर्वाधिक था। (III) 2024-25 में राजस्थान के औद्योगिक क्षेत्र के चालू कीमतों पर सकल राज्य मूल्यवर्धन में खनन और उत्खनन का योगदान न्यूनतम था। (IV) 2024-25 में राजस्थान के सेवा क्षेत्र के चालू कीमतों पर सकल राज्य मूल्यवर्धन में व्यापार व होटल तथा रेस्टोरेंट का योगदान सर्वाधिक था। कूट : Clear सभी (I), (II), (III) और (IV) सही हैं। केवल (I), (II) और (IV) सही हैं। केवल (I) सही है। केवल (I), (II) और (III) सही हैं। None 21. राजस्थान महिला टीम ने जनवरी 2026 में वाराणसी में हुई 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने के लिए निम्नलिखित में से किस टीम को हराया? Clear हरियाणा पश्चिम बंगाल रेलवे पंजाब None 22. भारत के नागरिक अधिकार पत्र के छः सिद्धांत क्या हैं? Clear समय, दृष्टि, मिशन, प्रदर्शन, उत्तरदायित्व, वितरण गुणवत्ता, विकल्प, मानक, मूल्य, जवाबदेहिता, पारदर्शिता मात्रा, नियम, प्रक्रियाएँ, शिकायत निवारण, दक्षता, समयबद्धता प्रभावी, सुधार, समानता, विशिष्ट, कौशल, टीम-वर्क None 23. निम्न कथन (A) और कारण (R) को ध्यान से पढ़िये तथा सही विकल्प का चयन कीजिये: कथन (A) : भारतीय संघ की घटक इकाइयों को संघ से पृथक होने की स्वतंत्रता नहीं है। कथन (R) : भारतीय संघ उसकी इकाइयों के द्वारा एक समझौते का परिणाम नहीं है। Clear (A) असत्य है, परन्तु (R) सत्य है। (A) एवं (R) दोनों व्यक्तिगत रूप से सत्य हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है। (A) और (R) दोनों व्यक्तिगत रूप से सत्य हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है। (A) सत्य है, परन्तु (R) असत्य है। None 24. मछली–पालन में, एक ही मछली के तालाब में पाँच या छह मछली प्रजातियों का संयोजन प्रयुक्त किया जाता है। इसके संबंध में दिए गए कथनों को पढ़ें और सही विकल्प चुनें: कथन (I) : कतला सतही भोजन लेने वाली मछलियाँ हैं। कथन (II) : रोहू तालाब के मध्य-क्षेत्र में भोजन करती हैं। कथन (III) : मृगल और कॉमन कार्प तालाब की तली से भोजन लेने वाली मछलियाँ हैं। विकल्प : Clear सभी कथन (I), (II) और (III) सही हैं। कथन (I), (II) गलत हैं और कथन (III) सही है। सभी कथन (I), (II) और (III) गलत हैं। कथन (I), (II) सही हैं और कथन (III) गलत है। None 25. सूची-A का सूची-B से मिलान कीजिए एवं सही विकल्प चुनिये : सूची-A(परियोजना का नाम) सूची-B(वित्त प्रदाता एजेन्सी) (a) राजस्थान शहरी क्षेत्र विकास कार्यक्रम (तृतीय चरण) (I) विश्व बैंक (b) राजस्थान जल क्षेत्र आजीविका सुधार परियोजना (II) ADB (c) बाँध पुनर्वास एवं सुधार परियोजना-II (III) KFW (d) अन्तः राज्यीय प्रेषण प्रणाली ग्रीन एनर्जी कॉरीडोर-II (IV) JICA कूट : Clear a-II, b-III, c-I, d-IV a-IV, b-II, c-III, d-I a-III, b-IV, c-I, d-II a-II, b-I, c-IV, d-III None 26. भारत शासन अधिनियम, 1919 के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है? Clear प्रांतीय विधान परिषद को अपना बजट बनाने और करारोपण की शक्ति प्रदान की गई। 'हस्तांतरित विषयों' का संचालन गवर्नर और उसकी कार्यकारी परिषद द्वारा किया जाना था। प्रांतीय विधान परिषदों में निर्वाचित सदस्यों के अनुपात को बढ़ाकर 70 प्रतिशत कर दिया गया। उस समय लॉर्ड चेम्सफोर्ड भारत के गवर्नर जनरल थे। None 27. स्वतंत्रता के पश्चात मणिपुर के विलय के संबंध में निम्न में से कौन सा कथन असत्य है? Clear भारत सरकार के साथ सितंबर 1949 में विलय समझौते पर हस्ताक्षर हुए। मणिपुर के महाराज ने स्वतंत्रता प्राप्ति के कुछ दिन पूर्व ही अधिमिलन–पत्र (इंस्ट्रुमेण्ट ऑफ एक्सेशन) पर हस्ताक्षर किए। कांग्रेस विलय के पक्ष में थी, परन्तु अन्य राजनैतिक दल इसके विरोध में थे। जनता की राय के अनुसार महाराज ने मणिपुर में जून 1949 में चुनाव करवाए। None 28. निम्न में से कौन से मेले राजस्थान के पशु मेले हैं? (I) चंद्रभागा मेला, (II) तिलवाड़ा मेला, (III) सीताबाड़ी मेला, (IV) परबतसर मेलाClear I, III एवं IV I, II एवं III I, II एवं IV II, III एवं IV None 29. एक निश्चित कूट भाषा में 'WILDLIFE' को 'LEFBFECC' तथा 'PAINTING' को 'HAEGJEGD' कूटित किया जाता है। इसी कूट भाषा में 'DYNAMICS' को कूटित किया जा सकता है: Clear BMGAGEBJ BOGAHECJ BNGAFECI BMJAGEBK None 30. निम्न सूचनाएँ पढ़कर, नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए: तीन व्यक्तियों P, Q तथा R में ताश के कुल नौ पत्ते, जिनमें चार बादशाह, चार बेगम तथा एक जोकर है, इस प्रकार वितरित किये गये हैं कि: (I) Q के पास दो पत्ते, P के पास तीन पत्ते तथा R के पास चार पत्ते हैं। (II) व्यक्ति, जिसके पास अधिकतम पत्ते हैं, उसके पास जोकर नहीं है। (III) प्रत्येक के पास कम से कम एक बादशाह है, जबकि Q के पास दो बादशाह हैं। किसके पास तीन बेगम हैं? Clear P Q R तीन बेगम किसी के पास नहीं हैं। None 31. डेनमार्क के प्रधानमंत्री का नाम क्या है, जो हाल ही में ग्रीनलैंड के मामले में चर्चा में थे? Clear फ्रेडरिक नीलसेन वॉनडेर लेयन मेटे फ्रेडरिक्सन एंटोनियो कॉस्टा None 32. जनवरी 2026 में भारत के उपराष्ट्रपति ने "सिंग, डान्स एण्ड लीड : लीडरशिप लेसन्स फ्रॉम दी लाइफ ऑफ श्रील प्रभुपाद" (गाओ, नाचो एवं नेतृत्व करो : श्रील प्रभुपाद के जीवन से नेतृत्व के सबक) नामक पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक किसके द्वारा लिखी गई है? Clear राणा दासगुप्ता हिंदोल सेनगुप्ता नेहा सिन्हा नितिन सेठ None 33. 17 से 19 जनवरी 2026 तक जयपुर में "मेलोडी ऑफ कलर्स" नामक एक तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में निम्नलिखित कलाकारों में से किसकी जल रंग कृतियों का प्रदर्शन किया गया? Clear गंगा देवी सुषमा महाजन टिंकल खत्री रजनी आर्य None 34. राजस्थान सरकार ने मातृ एवं शिशु पोषण और स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के लिए प्रेरणा अभियान 2.0 शुरू किया है। इस अभियान के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए: (I) यह अभियान 22 जनवरी से 22 फरवरी, 2026 तक चलाया गया। (II) इस अभियान के तहत आई सी डी एस सेवाओं से वंचित सभी पात्र लाभार्थियों, गर्भवती (शुरुआती तीन माह) व धात्री महिलाओं, 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों और आकांक्षी जिलों में किशोरी बालिकाओं का पंजीकरण किया गया। Clear केवल कथन (I) ही सही है। न तो कथन (I) और न ही कथन (II) सही है। केवल कथन (II) ही सही है। कथन (I) तथा (II) दोनों सही हैं। None 35. भारत सरकार के वर्ष 2024-25 के केन्द्रीय बजट में निम्न में से कौन एक सर्वाधिक राजस्व प्रदान करता है? Clear केन्द्रीय उत्पाद शुल्क आय कर निगम कर वस्तु एवं सेवा कर None 36. यहाँ, इस प्रश्न में, एक कथन के पश्चात् दो तर्क दिए गए हैं, जिन्हें I तथा II के रूप में क्रमांकित किया गया है। आप कथन एवं तर्कों पर विचार करके तय कीजिए कि कौन सा/से तर्क मजबूत है/हैं? कथन : क्या पेट्रोलियम उत्पादों को वस्तु एवं सेवा कर (GST) के दायरे में लाना चाहिए? तर्क (I) : हाँ, पेट्रोलियम उत्पादों को वस्तु एवं सेवा कर (GST) के दायरे में लाया जाना चाहिए, यह देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगा। तर्क (II) : नहीं, सभी राज्यों की अर्थव्यवस्था नष्ट हो जायेगी। Clear तर्क (I) तथा (II) दोनों मजबूत हैं। न तो तर्क (I) न ही (II) मजबूत है। केवल तर्क (I) मजबूत है। केवल तर्क (II) मजबूत है। None 37. किस प्रकार के हिपैटाइटिस के लिए प्रभावी टीके व्यापक रूप से उपलब्ध नहीं हैं? Clear हिपैटाइटिस E हिपैटाइटिस C हिपैटाइटिस B हिपैटाइटिस A None 38. विच्छेदित लसाड़िया पठार किस झील के समीप स्थित है? Clear फायसागर झील के उत्तर में जयसमंद झील के पूर्व में राजसमंद झील के पूर्व में अनूपसागर झील के पश्चिम में None 39. दिसंबर 2020 से दिसंबर 2025 के दौरान इसरो के द्वारा 22 उपग्रहों का प्रमोचन किया गया था। इनमें से संचार और नेविगेशन से संबंधित थे, क्रमशः Clear 6 और 3 4 और 2 2 और 3 7 और 4 None 40. चित्रकला की कोटा शैली के विषय में निम्न में कौन सा कथन सत्य नहीं है? Clear कोटा शैली सुंदर नारी आकृतियों के लिए प्रसिद्ध है। महाराव भीमसिंहजी के काल के चित्रों में वल्लभ संप्रदाय का प्रभाव प्रमुख था। कोटा शैली जयपुर शैली से पृथक होकर स्वतंत्र शैली के रूप में विकसित हुई। महाराव उम्मेदसिंह के काल में शिकार चित्रों की प्रमुखता दिखाई देती है। None 41. वर्ष 2022-23 में राजस्थान में किस जिले में मक्का के अन्तर्गत क्षेत्रफल (हेक्टेयर में) सर्वाधिक था? Clear भीलवाड़ा बाँसवाड़ा उदयपुर चित्तौड़गढ़ None 42. राजस्थान राज्य विधानसभा के विभिन्न सदनों में नेता विपक्ष के संबंध में सूची-I एवं सूची-II को सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए कूटों का प्रयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए: सूची-I सूची-II (क) प्रथम सदन (I) लक्ष्मण सिंह (ख) तृतीय सदन (II) जसंवत सिंह (ग) सप्तम सदन (III) हरिदेव जोशी (घ) नवम सदन (IV) भैरोंसिंह शेखावत कूट : Clear क-I, ख-II, ग-III, घ-IV क-II, ख-I, ग-IV, घ-III क-III, ख-II, ग-I, घ-IV क-II, ख-IV, ग-III, घ-I None 43. यू एस डी ए मृदा वर्गीकरण के अनुसार निम्नलिखित में से कौन सी मृदा भारत के सर्वाधिक क्षेत्रफल में पायी जाती है? Clear वर्टीसोल्स एण्टीसोल्स अल्फीसोल्स इनसेप्टीसोल्स None 44. भारत के पूर्व–पश्चिम गलियारे पर निम्नलिखित में से कौन सा नगर अवस्थित नहीं है? Clear कोटा गुवाहाटी गोरखपुर प्रयागराज None 45. एक संख्या में 5, 7 तथा 8 से क्रमागत भाग देने पर शेषफल क्रमशः 2, 3 तथा 4 प्राप्त होते हैं, तो निम्न विकल्पों में से वह संख्या हो सकती है– Clear 437 427 382 432 None 46. संत जसनाथजी के विषय में निम्न में से कौन सा कथन सत्य नहीं है? Clear जसनाथजी के विषय में गुरु गोरखनाथ का शिष्य होने की मान्यता है। प्रसिद्ध घुड़ला नृत्य इस संप्रदाय से संबंधित है। इस संप्रदाय का प्रमुख धार्मिक स्थल 'कतरियासर' है। उन्होंने धार्मिक कर्मकाण्डों एवं अंधविश्वासों का विरोध किया। None 47. n-प्रकार के अर्धचालक के लिए, इलेक्ट्रॉन तथा होल सान्द्रताओं ne तथा nh के बीच संबंध हैClear ne = nh ne ≫ nh nenh = 1 ne ≪ nh None 48. निम्नलिखित में से कौन सी भौतिक आकृति ऑस्ट्रेलिया में अवस्थित नहीं है? Clear ग्रेट विक्टोरिया मरुस्थल ड्रेकन्सबर्ग पर्वत ग्रेट डिवाइडिंग रेन्ज ग्रेट सैण्डी मरुस्थल None 49. तुहवात–उल–मुवाहिदीन (ए गिफ्ट टू मोनोथिइस्ट) नामक पुस्तक के रचयिता कौन हैं? Clear राजा राममोहन राय सर सैय्यद अहमद खान मिर्ज़ा गुलाम अहमद देवेन्द्रनाथ टैगोर None 50. मुद्रास्फीति को नियन्त्रित करने की दृष्टि से, सरकार Clear प्रत्यक्ष कर कम करती है। प्रत्यक्ष कर बढ़ाती है। सार्वजनिक व्यय बढ़ाती है। अप्रत्यक्ष कर बढ़ाती है। None 51. राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा लागू किए गये नवाचारों और उनके लागू होने के वर्ष का त्रुटिपूर्ण युग्म पहचानिए: नवाचार लागू होने का वर्ष (I) ऑनलाइन एप्लिकेशन 2012 (II) माई एग्जाम माई ऑनलाइन रिव्यू यस (मेमोरी) 2013 (III) ऑनलाइन आपत्तियाँ 2014 (IV) आगन्तुक प्रबंधन प्रणाली 2018 Clear (I) (II) (IV) (III) None 52. जनगणना-2011 के अनुसार, राजस्थान में लिंगानुपात के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा समूह सुमेलित है? ग्रामीण नगरीय कुल (I) 931 916 928 (III) 933 914 928 (III) 933 912 926 (IV) 931 912 926 Clear (I) (II) (IV) (III) None 53. राजस्थान वन विभाग के प्रशासनिक प्रतिवेदन 2024-25 (मूल्यांकन वर्ष 2023) के अनुसार, किस जिला युग्म में सबसे कम कुल वनावरण (वर्ग कि.मी. में) था? Clear चुरू तथा हनुमानगढ़ हनुमानगढ़ तथा जोधपुर चुरू तथा जोधपुर चुरू तथा गंगानगर None 54. सैन फ्रांसिस्को तथा सिंगापुर को जोड़ने वाला सबसे छोटा समुद्री जलमार्ग निम्नलिखित में से कौन सा है? Clear उत्तरी प्रशान्त दक्षिणी प्रशान्त भूमध्यसागर – हिन्द महासागर केप ऑफ गुड होप None 55. ब्रिटिशकालीन भू-राजस्व व्यवस्था के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए एवं नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए : (I) महालवाड़ी व्यवस्था एलफिंस्टन की रिपोर्ट के आधार पर लागू की गयी थी। (II) रैयतवाड़ी व्यवस्था को लागू करने में थॉमस मुनरो ने प्रमुख भूमिका निभाई थी। Clear (I) एवं (II) दोनों सत्य हैं। केवल (I) सत्य है। (I) एवं (II) दोनों सत्य नहीं है। केवल (II) सत्य है। None 56. नैनो-विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, मोहाली के एक हालिया शोध अध्ययन के अनुसार, ग्रीन टी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट गुणधर्म वाले पॉलीफीनॉल, न्यूरोट्रांसमीटर और अमीनो एसिड को एकीकृत करने वाले नैनोकणों से जुड़ा एक नया तरीका उपचार की क्षमता रखता है: Clear मिर्गी के डेंगू के जलशीर्ष के अल्जाइमर रोग के None 57. भारत में निम्न संस्थाओं को उनकी स्थापना के कालानुक्रम में व्यवस्थित करें (प्राचीनतम से नवीनतम): (I) नाबार्ड, (II) सेबी, (III) सिडबी, (IV) ई.सी.जी.सी. कूट : Clear IV, I, III, II III, II, I, IV I, III, IV, II II, I, IV, III None 58. राजस्थान के निम्न लोक नृत्यों को उनके प्रदर्शन स्थानों के साथ सुमेलित कीजिए एवं नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए: / // (a) बम नृत्य (I) सिरोही (b) वालर नृत्य (II) बीकानेर (c) ढोल नृत्य (III) अवलर–भरतपुर (d) अग्नि नृत्य (IV) जालौर Clear a-III, b-I, c-IV, d-II a-I, b-II, c-IV, d-III a-III, b-IV, c-II, d-I a-III, b-II, c-I, d-IV None 59. निम्न विकल्पों में से दी गई श्रेणी का अगला पद है: 2 V 3, 3 S 5, 5 O 7, 7 I 11, ?Clear 11 C 13 11 X 13 11 Z 15 9 E 13 None 60. निम्नांकित जालौर के चौहान राजाओं को कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए: (I) चाचिग देव, (II) सामन्त सिंह, (III) उदयसिंह, (IV) कान्हड़देवसही उत्तर का चयन निम्न कूटों में से कीजिए:Clear III, I, II, IV II, I, III, IV I, II, III, IV I, III, II, IV None 61. राजस्थान के दुर्गों एवं उनके प्रकारों के निम्न युग्मों में से कौन सा युग्म युमेलित नहीं है? Clear जैसलमेर दुर्ग – धान्वन दुर्ग गागरोन दुर्ग – औदक दुर्ग जालौर दुर्ग – एरण दुर्ग सिवाना दुर्ग – पारिख दुर्ग None 62. यहाँ, इस प्रश्न में एक कथन के पश्चात् दो कार्यवाहियाँ दी गई हैं, जिन्हें I तथा II के रूप में क्रमांकित किया गया है। आप कथन और कार्यवाहियों का अध्ययन करके तय कीजिए कि तार्किक रूप से कौन सी अनुशंसित कार्यवाही/कार्यवाहियाँ अनुसरण करती है/हैं? कथन : इन दिनों साइबर अपराध बढ़ रहे हैं। कार्यवाही (I) : पुलिस के तकनीकी ज्ञान एवं उपकरणों का नियमित रूप से अद्यतन करने पर साइबर अपराधों में कमी की जा सकती है। कार्यवाही (II) : जनता में जागरूकता कार्यक्रमों को नियमित रूप से चलाये जाने से साइबर अपराधों में कमी लाई जा सकती है। Clear केवल (I) अनुसरण करती है। (I) तथा (II) दोनों अनुसरण करती हैं। न तो (I) न ही (II) अनुसरण करती है। केवल (II) अनुसरण करती है। None 63. निम्नलिखित पर विचार कीजिए: (A) ॠषभदेव(B) सेन्द्रा(C) खैरवाड़ा(D) डाबला-सिंघानाउपर्युक्त में से कितने एस्बेस्टॉस की खानों से संबंधित हैं?Clear केवल एक सभी चार केवल तीन केवल दो None 64. निम्नलिखित में से कौन सी आर्थिक महत्त्व की वृक्ष प्रजाति की पहचान राजस्थान राज्य जैव-विविधता बोर्ड द्वारा गंभीर रूप से संकटग्रस्त पादप प्रजाति के रूप में की गई है? Clear ऐनोगाइसस पेन्डुला ऐनोगाइसस सेरीसिया वेरा. नुमुलेरिया टेक्टोना ग्रेन्डिस ऐनोगाइसस लैटीफोलिआ None 65. सल्तनतकालीन अधिकारियों एवं उनके कार्य से संबंधित कौन सा युग्म सही सुमेलित नहीं है? Clear दबीर–ए–खास – शाही अंगरक्षकों का प्रमुख अर्ज–ए–मुमालिक – सैन्य विभाग का प्रमुख बरीद – सूचना विभाग का प्रमुख सद्र–उस–सुदूर – धार्मिक अनुदान विभाग का प्रमुख None 66. राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेन्ज के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: (I) एन एस ई ने थोक ॠण बाज़ार (WDM) खण्ड के साथ अपना परिचालन शुरू किया। (II) 2012 में एन एस ई ने छोटे और मध्यम उद्यमों की लिस्टिंग के लिए "एन एस ई-इमर्ज" प्लेटफॉर्म को शुरू किया। Clear केवल (II) सही है। (I) एवं (II) दोनों गलत हैं। केवल (I) सही है। (I) एवं (II) दोनों सही हैं। None 67. राजस्थान के एकीकरण से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए एवं नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए: (I) 25 मार्च, 1948 को राज्यों के संघ जिसका नाम संयुक्त राजस्थान रखा गया, का निर्माण किया गया। (II) उदयपुर राज्य भी इसमें सम्मिलित किया गया तथा माणिक्यलाल वर्मा को मुख्यमंत्री पद की शपत 1 मई, 1948 को दिलाई गयी। Clear (I) एवं (II) दोनों सत्य हैं। केवल (I) सत्य है। (I) एवं (II) दोनों असत्य हैं। केवल (II) सत्य है। None 68. निम्नांकित में से कौन, अनुच्छेद 356 के अधीन राष्ट्रपति शासन की उद्घोषणा के प्रवर्तन के दौरान राजस्थान के राज्यपाल नहीं थे? Clear हुकुम सिंह बलिराम भगत धनिकलाल मंडल वसंत राव पाटिल None 69. 'प्रयाग–प्रशस्ति' के विषय में निम्न में से कौन सा कथन सही नहीं है? Clear प्रयाग–प्रशस्ति को 'इलाहाबाद स्तम्भ अभिलेख' के रूप में भी जाना जाता है। यह समुद्रगुप्त की उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत करता है। इस प्रशस्ति की भाषा प्राकृत है। इसकी रचना हरिषेण द्वारा की गई थी। None 70. भारतीय रिज़र्व बैंक किस दर पर व्यापारिक बैंकों से मुद्रा उधार लेता है? Clear बैंक रेट रेपो रेट मार्जिनल स्टैन्डिंग फैसिलिटी रेट रिवर्स रेपो रेट None 71. किस सूफ़ी सन्त को भारत में सूफ़ी सम्प्रदाय के 'चिश्ती' सिलसिला को स्थापित करने का श्रेय दिया जाता है? Clear नासिरुद्दीन चिराग–ए–दिल्ली फरीदुद्दीन गंज–ए–शकर ख़्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती शेख सलीम चिश्ती None 72. राजस्थान में राज सरस सुरक्षा कवच बीमा योजना के अन्तर्गत दुग्ध उत्पादकों को कितना मुआवजा प्रदान किया जाता है? Clear 15 लाख 10 लाख 5 लाख 20 लाख None 73. प्रोटोकॉल्स IPv4 तथा IPv6 में बिट्स की संख्या क्रमशः हैं: Clear 64 तथा 256 128 तथा 32 48 तथा 64 32 तथा 128 None 74. राजस्थान के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा राजस्थान में विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में वर्तमान में कार्यरत उत्कृष्ट शिक्षकों/वैज्ञानिकों को दिये जाने वाले "युवा वैज्ञानिक पुरस्कार" के लिये राजस्थान में अवस्थित किसी उच्च शिक्षा संस्थान/आर एंड डी संगठन में शिक्षण/वैज्ञानिक का आवश्यक न्यूनतम अनुभव है: Clear 1 वर्ष 2 वर्ष 5 वर्ष 4 वर्ष None 75. संविधान के अनुच्छेद 145 के अनुसार, अनुच्छेद 143 के अधीन निर्देश की सुनवाई करने के प्रयोजन से बैठने वाले उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों की न्यूनतम संख्या क्या है? Clear 9 7 4 5 None 76. आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार, वर्ष 2024-25 में भारत के अन्य राज्यों में कृषि उत्पादन में राजस्थान की स्थिति के बारे में निम्न में से कौन सा युग्म सुमेलित नहीं है? Clear मोटे अनाज – प्रथम स्थान दालें – तृतीय स्थान तिलहन – प्रथम स्थान खाद्यान्न – तृतीय स्थान None 77. विभिन्न प्राकृतिक स्रोतों में उपलब्ध अम्लों के लिए कॉलम-I को कॉलम-II से सुमेलित कर कॉलमों के नीचे दिए गए कूटों की सहायता से सही विकल्प चुनिए: कॉलम-I (स्रोत) कॉलम-II (अम्ल) (a) इमली (I) ऑक्सैलिक अम्ल (b) टमाटर (II) टार्टरिक अम्ल (c) चींटी का डंक (III) मेथैनॉइक अम्ल कूट : Clear a-II, b-III, c-I a-II, b-I, c-III a-III, b-I, c-II a-I, b-II, c-III None 78. 31वाँ यू.एन. जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (UNFCCC-COP-31) आयोजित होगा– Clear बुडापेस्ट में दुबई में अंताल्या में रियो डी जनेरो में None 79. विश्व पर्यावरण दिवस 2025 से संबंधित यूएनईपी (UNEP) के आधिकारिक हैशटेग (#) व वैश्विक उत्सव के मेजबान देश के सही युग्म का चयन कीजिए। Clear फॉरदलाइफऑफअर्थ – भारत बीटप्लास्टिकपॉल्यूशन – कोरिया गणराज्य लैण्डरिस्टोरेशन – डेनमार्क जेनरेशनरिस्टोरेशन – सऊदी अरब None 80. निम्नलिखित में से किस तारीख को राजस्थान में महिलाओं के मुद्दों को प्राथमिकता देने एवं उनको लागू करने के लिए अलग से महिला अधिकारिता निदेशालय गठित किया गया था? Clear 18 जून, 2006 18 जून, 2008 18 जून, 2007 18 जून, 2009 None 81. विकसित भारत–रोज़गार और आजीविका गांरटी मिशन (ग्रामीण) : विकसित भारत–जी राम जी अधिनियम, 2025 के उद्देश्य से केंद्र एवं राज्य सरकारों के बीच 90 : 10 की वित्तीय साझेदारी निम्नलिखित में से सभी पर लागू होती है, सिवाय: Clear झारखंड जम्मू और कश्मीर उत्तराखंड हिमाचल प्रदेश None 82. निम्न में किस क्रांतिकारी का संबंध काकोरी पड्यंत्र केस से नहीं था? Clear रोशन सिंह रामप्रसाद बिस्मिल गोपीनाथ साहा अशफाकुल्ला खान None 83. बामनवास-कंकर पंचायत, जो जनवरी 2026 में, राजस्थान की प्रथम प्रमाणित पूर्णतः जैविक ग्राम निकाय बनी है, निम्नलिखित में से किस जिले में स्थित है? Clear कोटपूतली-बहरोड़ राजसमंद झालावाड़ प्रतापगढ़ None 84. निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सही है/हैं? (I) रीको ने कोटा और श्रीगंगानगर में एग्रोफूड पार्क विकसित किये हैं(II) भिवाड़ी में जापानी औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया गया है।(III) सीतापूरा में विशिष्ट आर्थिक ज़ोन (सेज) स्थित है। सही उत्तर का चयन नीचे दिये कूटों से कीजिए : कूट : Clear केवल (II) और (III) केवल (I) और (III) केवल (I) और (II) (I), (II) और (III) None 85. जयपुर में मार्च 2025 में एशिया और प्रशांत क्षेत्र के 12वें क्षेत्रीय 3R और सर्कुलर इकोनॉमी फोरम का आयोजन किया गया। यहाँ 3R से तात्पर्य है– Clear रीयूज़, रिडिज़ाइन, रिसाइकल रिड्यूस, रीयूज़, रिसाइकल रिसाइकल, रिसोर्स, रिजेनरेट रिड्यूस, रीयूज़, रिज़र्व None 86. A, B तथा C ने कुछ धनराशि 3 : 2 : K के अनुपात में निवेश की। यदि C का भाग A के भाग से ₹ 120 अधिक है, B का भाग A के भाग से ₹ 30 कम है, तो K का मान है: Clear 6 7 8 5 None 87. यदि एक निश्चित धनराशि साधारण ब्याज दर से 2 वर्षों में ₹ 912 तथा 3\tfrac{1}{2} वर्षों में ₹ 996 हो जाती है, तो मूलधन राशि हैClear ₹ 822 ₹ 800 ₹ 796 ₹ 812 None 88. 'बंद बारेठा वन्यजीव अभयारण्य' राजस्थान की निम्न पूर्व रियासतों में से किससे सम्बद्ध है? Clear भरतपुर टोंक अलवर कोटा None 89. राज्य सूची में प्रगणित किसी विषय के संबंध में राष्ट्रीय हित में विधि बनाने के लिए संसद को सशक्त करने के राज्य सभा के संकल्प को, अनुच्छेद 249 के अधीन समर्थित होना चाहिए: Clear उपस्थित और मत देने वाले सदस्यों के दो-तिहाई बहुमत से कम नहीं तथा सदन की कुल सदस्य–संख्या के बहुमत द्वारा। उपस्थित और मत देने वाले सदस्यों के दो-तिहाई बहुमत से कम नहीं तथा सदन के तत्कालीन समस्त सदस्यों के बहुमत द्वारा। उपस्थित और मत देने वाले सदस्यों के बहुमत से कम नहीं द्वारा। उपस्थित और मत देने वाले सदस्यों के दो-तिहाई बहुमत से कम नहीं द्वारा। None 90. भारत में बायोस्फीयर रिज़र्व के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और सही विकल्प चुनें (15 जनवरी, 2026 तक): Clear भारत में 18 अधिसूचित बायोस्फीयर रिज़र्व हैं, जिनमें से 13 यूनेस्को के वर्ल्ड नेटर्वक ऑफ बायोस्फीयर रिज़र्व (WNBR) द्वारा मान्यता-प्राप्त हैं। भारत में 21 अधिसूचित बायोस्फीयर रिज़र्व हैं, जिनमें से 15 यूनेस्को के वर्ल्ड नेटर्वक ऑफ बायोस्फीयर रिज़र्व (WNBR) द्वारा मान्यता-प्राप्त हैं। भारत में 18 अधिसूचित बायोस्फीयर रिज़र्व हैं, जिनमें से 10 यूनेस्को के वर्ल्ड नेटर्वक ऑफ बायोस्फीयर रिज़र्व (WNBR) द्वारा मान्यता-प्राप्त हैं। भारत में 13 अधिसूचित बायोस्फीयर रिज़र्व हैं, जिनमें से 10 यूनेस्को के वर्ल्ड नेटर्वक ऑफ बायोस्फीयर रिज़र्व (WNBR) द्वारा मान्यता-प्राप्त हैं। None 91. नीचे दी गई सूचनाओं के आधार पर प्रश्न का उत्तर दीजिए: भारत में चार शहरों के लिए तीन विभिन्न मौसम कारकों को निम्न सारणी में दर्शाया गया है: शहर औसत वार्षिक वर्षा(मिमी. में) औसत वार्षिक तापमान(डिग्री सेन्टीग्रेड में) वर्ष में अधिकतम आर्द्रता A 75 21 126 B 86 17 130 C 68 17 160 D 70 24 150 यदि शहरों के लिए आर्द्रता गुणांक को औसत वार्षिक वर्षा को औ Clear B A C D None 92. 11 फरवरी, 2026 को प्रस्तुत राजस्थान के बजट 2026-27 में राजस्थान फाउन्डेशन के कितने नए चैप्टर्स प्रारंभ करने की घोषणा की गई है? Clear 26 10 14 18 None 93. समन्वय 2025 के दौरान डीआरडीओ द्वारा प्रौद्योगिकी हस्तांतरण (टीओटी) साझेदारों को हस्तांतरित प्रौद्योगिकी के संदर्भ में कॉलम-I का कॉलम-II से मिलान कीजिए तथा कॉलमों के नीचे दिए गए कूटों की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए: कॉलम-I(प्रौद्योगिकी) कॉलम-II(टीओटी साझेदार) (a) डी-29 इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सूट (I) भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, पुणे (b) एथर्मल लेज़र टारगेट डेजिनेटर (II) भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, बेंगलुरु (c) नैटसेट-हैंडहेल्ड और नैटसेट-मिनी टर्मिनल्स (III) भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, पंचकुला कूट : Clear a-II, b-I, c-III a-II, b-III, c-I a-I, b-II, c-III a-III, b-I, c-II None 94. नवनेरा बैराज (ERCP) का निर्माण किस नदी पर किया जा रहा है? Clear माही बनास कालीसिन्ध परवन None 95. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की कतिपय धाराओं एवं उनके प्रावधानों का नीचे उल्लेख किया गया है। निम्नांकित कूटों का प्रयोग करते हुए सही युग्मों को पहचानिए: (I) धारा 290 : समयबद्ध बहस (II) धारा 293 : आदतन अपराधियों के लिए बहस (III) धारा 360 : अभियोजन की वापसी से पूर्व पीड़ित की सुनवाई (IV) धारा 479 : विचाराधीन कैदियों को निरुद्ध किए जाने की अवधि कूट : Clear केवल (I), (III) व (IV) सही हैं। केवल (I) व (II) सही हैं। केवल (I), (II) व (III) सही हैं। केवल (II) व (III) सही हैं। None 96. 'ट्रांसओशनिक सेल अभियान–लोकायन 26 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें तथा सही विकल्प का चयन करें: (I) 10 महीने का यह अभियान 13 देशों के 18 विदेशी बंदरगाहों को कवर करने वाला है। (II) इस अभियान के लिए भारतीय नौसेना के सेल ट्रेनिंग शिप आई एन एस सुदर्शिनी की तैनाती की गई है। Clear कथन (I) तथा (II) दोनों गलत हैं। केवल कथन (I) ही सही है। केवल कथन (II) ही सही है। कथन (I) तथा (II) दोनों सही हैं। None 97. निम्नलिखित में से किस विद्यालय ने जवाहर नवोदय विद्यालयों की 26वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता, 2024-25 में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया है? Clear पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, खेड़ली, दौसा, राजस्थान पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, सूरतगढ़, श्रीगंगानगर-II, राजस्थान पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, मेडक, तेलंगाना पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, गोलाघाट, असम None 98. राष्ट्रीय वायु गुणवत्ता सूचकांक (भारत) में निम्नलिखित में से कौन सा प्रदूषक सम्मिलित नहीं है? Clear पीएम2.5 कार्बन डाइऑक्साइड कार्बन मोनोक्साइड पीएम10 None 99. केन्द्रीय बजट 2025-26 में घोषित राष्ट्रीय विनिर्माण मिशन में भारत के सकल घरेलू उत्पादन में विनिर्माण क्षेत्र के योगदान के लिये क्या लक्ष्य रखा गया है? Clear 2030 तक 20 प्रतिशत 2047 तक 35 प्रतिशत 2035 तक 25 प्रतिशत 2040 तक 30 प्रतिशत None 100. एक परिवार में, D, केवल F एवं E के पिता हैं। D के एक पुत्र है। E की शादी G से हुई है। G, P के दामाद है। G के एक पुत्र H है। K एवं J, E के बच्चे हैं। L की शादी K से हुई है। परिवार में पुरुष सदस्यों की कुल संख्या है: Clear 4 6 अपर्याप्त सूचना 5 None User Name Phone Number